चेन्नईः युजवेंद्र चहल (32 रन देकर चार विकेट) की हैट्रिक से बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। चहल को 19वें ओवर तक विकेट नहीं मिला था।
एमएस धोनी (11) ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इस गेंदबाज ने उन्हें दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया। फिर चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा (02), पांचवीं गेंद पर अंशुल कंबोज (0) और नूर अहमद (0) के विकेट झटककर हैट्रिक पूरी की।
यह इस बाएं हाथ के स्पिनर की आईपीएल में दूसरी हैट्रिक थी। पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के लीग मैच में हैट्रिक ली।
लेग स्पिनर ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी हैट्रिक दर्ज की, उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को अंतिम ओवर में आउट किया। चहल की पहली हैट्रिक 2022 में आई थी, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।
इस उपलब्धि के साथ, चहल दो आईपीएल हैट्रिक लेने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक के रूप में युवराज सिंह के साथ शामिल हो गए और अब सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। अमित मिश्रा ने तीन हैट्रिक के साथ रिकॉर्ड बनाया है।
Yuzvendra Chahal IPL 2025: आईपीएल हैट-ट्रिक की पूरी सूची
लक्ष्मीपति बालाजी (सीएसके) बनाम पंजाब किंग्स (2008)
अमित मिश्रा (डीडी) बनाम डेक्कन चार्जर्स (2008)
मखाया एनटिनी (सीएसके) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2008)
युवराज सिंह (केएक्सआईपी) बनाम आरसीबी (2009)
रोहित शर्मा (डीसी) बनाम मुंबई इंडियंस (2009)
युवराज सिंह (केएक्सआईपी) बनाम डेक्कन चार्जर्स (2009)
प्रवीण कुमार (आरसीबी) बनाम राजस्थान रॉयल्स (2010)
अमित मिश्रा (डीसी) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2011)
अजीत चंदीला (आरआर) बनाम पुणे वारियर्स (2012)
सुनील नरेन (केकेआर) बनाम केएक्सआईपी (2013)
अमित मिश्रा (एसआरएच) बनाम पुणे वारियर्स (2013)
प्रवीण तांबे (आरआर) बनाम केकेआर (2014)
शेन वॉटसन (आरआर) बनाम एसआरएच (2014)
अक्षर पटेल (KXIP) बनाम गुजरात लायंस (2016)
एंड्रयू टाई (जीएल) बनाम राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स (2017)
सैमुअल बद्री (आरसीबी) बनाम मुंबई इंडियंस (2017)
जयदेव उनादकट (आरपीएसजी) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2017)
सैम कुरेन (KXIP) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2019)
श्रेयस गोपाल (आरआर) बनाम आरसीबी (2019)
हर्षल पटेल (आरसीबी) बनाम मुंबई इंडियंस (2021)
युजवेंद्र चहल (आरआर) बनाम केकेआर (2022)
राशिद खान (जीटी) बनाम केकेआर (2023)
युजवेंद्र चहल (PBKS) बनाम CSK (2025)*।











Users Today : 5