नई दिल्लीः इस साल मानसून की बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। जून में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, जबकि जुलाई से सितंबर के बीच स्थिति में सुधार हो सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस साल ला नीना की स्थिति विकसित हो रही थी, लेकिन बाद में यह कम हो रही है।
इसके अलावा अल नीनो की भी कोई सक्रियता नहीं देखी जा रही है। इस लिहाज से दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के आसार कम हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 24 प्रतिशत रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) उस समय भीषण गर्मी की घोषणा करता है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और तटीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचता हो, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी आने का पूर्वानुमान है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी की स्थिति से शनिवार को राहत मिलेगी।
विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार तक पश्चिमी- उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलती रहेंगी।
विभाग ने कहा कि शनिवार दोपहर से हवा का रुख बदलने की अनुमान है और हवा की अनुकूल स्थिति तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ जिलों में मध्यम से लेकर तीव्र तूफान आने का अनुमान है।
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल और मालदा जिले में शनिवार तक दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिसके बाद कई स्थानों पर आंधी-तूफान आने के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।











Users Today : 0