Weather today: देश के कई राज्य में गर्मी से लोग बेहाल, जानें अपने शहर का हाल, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्लीः देशभर में मौसम बद रहा है। गर्मी से लोग परेशान हैं। दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में दिन सामान्य रूप से गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 4.1 डिग्री अधिक था।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, एनसीआर, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा और पंजाब में रोज मौसम बदल रहा है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है और बच्चे काफी परेशान है। भारतीय मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 23 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना नहीं है।

शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है और हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। सोमवार से आसमान साफ ​​होने का अनुमान है। पूरे भारत में मौसम का पूर्वानुमान शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी या ओलावृष्टि हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। 28 अप्रैल तक इन इलाकों में हीटवेव की संभावना IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव 28 अप्रैल तक जारी रह सकती है, जबकि पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक गर्मी का यही हाल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!