नई दिल्लीः करुण नायर की शानदार वापसी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल 2025 सीजन की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। 12 रन की जीत के बाद मुंबई सातवें स्थान पर पहुंच गई। दिल्ली की टीम एक स्थान गिरकर दूसरे स्थान पर आ गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराकर स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 अंक तालिका टीम-
1. गुजरात टाइटन्सः 08
2. दिल्ली कैपिटल्सः 08
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 08
4. लखनऊ सुपर जायंट्सः 08
5. कोलकाता नाइट राइडर्सः 06
6. पंजाब किंग्सः 06
7. मुंबई इंडियंसः 04
8. राजस्थान रॉयल्सः 04
9. सनराइजर्स हैदराबादः 04
10. चेन्नई सुपर किंग्सः 02
करुण नायर के 40 गेंद में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सत्र में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया, जब मुंबई इंडियंस ने उसे रविवार को 12 रन से मात दी। पहले चारों मैच जीतकर इस सत्र में पहली बार अपने मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में एक समय 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिये थे लेकिन आखिरी नौ विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिये।
दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने अभिषेक पोरेल (25 गेंद में 33) , ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (13 गेंद में 15) के कीमती विकेट लिये। आखिर में विपराज निगम (आठ गेंद में 14) और आशुतोष शर्मा (14 गेंद में 17) ने किला लड़ाने की कोशिश की, लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवरों में जबर्दस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करके तीन बल्लेबाजों को रन आउट किया । आशुतोष 19वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह को दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए। अगली गेंद पर कुलदीप यादव और आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा भी रन आउट हो गए।