Pre-Monsoon: 18 से यूपी में मानसून की दस्तक, 20 से होगी तेज बारिश

Pre-Monsoon
Pre-Monsoon
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश(Pre-Monsoon), 15 तक पूरे राज्य में बदलेगा मौसम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्री मानसून(Pre-monsoon) की गतिविधियां शुरु हो चुकी हैं और शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून की यह गतिविधियां 15 जून तक पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएंगी। इससे पश्चिमी यूपी से लेकर बुन्देलखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश होगी, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है और पूरे राज्य का मौसम बदल जाएगा। इसके साथ ही 18 जून से उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देना शुरु कर देगा और 20 से झमाझम मानसून बारिश होने लगेगी।

Pre-Monsoon
Pre-Monsoon

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री- मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पश्चिमी जिलों बिजनौर (21 मिमी.), लखीमपुर खीरी ( 14.4), पीलीभीत (12), सहारनपुर ( 10.6), बरेली (5.2), बिजनौर (3 मिमी.) बारिश
हुई है। इसके साथ ही मुज़फ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जैसे जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है, कुछ जगह बरसात अभी तक जारी है।

आगामी तीन दिनों यानी 15 जून तक प्री मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे पूरे राज्य में अपना असर दिखाएंगी और पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक बादलों की गर्जना और भारी बारिश की बौछारें दिखने लगेंगी। यह गतिविधियां 18 जून तक सक्रिय रहेंगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की काफी हद तक संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!