पटनाः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना पर अब बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में शामिल किसी भी आतंकी को सरकार छोड़ने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि आतंकियों को कल्पना से परे जाकर सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इस घटना की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी गई थी। वहीं शक्ति यादव के ऐसे बयान पर अब एनडीए ने जोरदार हमला किया है।
वहीं पहलगाम की घटना पर राजद के वरिष्ठा नेता एवं विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कश्मीर में जो हुआ वो दुखद है, जो कश्मीर में हुआ उसमें सरकार की कमजोरी रही है। सरकार फेल रही है। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि हम इस मौके पर राजनीति नहीं कर रहे। पर इस मामले में सरकार को सोचना होगा।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि शक्ति यादव जो कुछ भी बयान देते हैं, उसमें तेजस्वी यादव की हामी होती है, यानि शक्ति यादव जो कुछ भी कह रहे हैं समझिए वह तेजस्वी यादव के बोल हैं। अजय आलोक ने कहा कि अब लोगों को समझ लेना चाहिए कि तेजस्वी यादव और राजद के लोगों की सोच कैसी है?
जब पहलगाम घटना पर पूरा देश शोक में है तो राजद के नेता ऐसे विवादित बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद भी आंख मूंदकर हाथ जोड़ते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि अपनी बात प्रारंभ करने से पहले मैं आप सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं, आप जहां हैं वहीं अपने स्थान पर बैठकर ही 22 अप्रैल को जिन परिवारजनों को हमने खोया है, उनको श्रद्धाजंलि देने के लिए हम कुछ पल का मौन रखेंगे।
पीएम मोदी ने आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतिकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है उससे पूरा देश व्यथित है।











Users Today : 4