नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धांसू पारी खेली। बड़े स्कोर वाले मैच में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा। पंजाब के 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने अभिषेक (141 रन, 55 गेंद, 14 चौके, 10 छक्के) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और हेड (66 रन, 37 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 171 रन की साझेदारी से 18.3 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाकर जीत दर्ज की। एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 180 रनों का लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ मेजबान टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बराबर अंक, लेकिन नेट रन रेट कम है। दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड-तोड़ शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट शेष रहते 246 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत की मदद से SRH तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई। मुकाबले के दौरान NRR में गिरावट के बाद टाइटन्स एक स्थान गिरकर दूसरे स्थान पर आ गई।
IPL 2025 Points Table updated after SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 अंक तालिका टीम
1. दिल्ली कैपिटल्सः 08
2. गुजरात टाइटन्सः 08
3. लखनऊ सुपर जायंट्सः 08
4. कोलकाता नाइट राइडर्सः 06
5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 06
6. पंजाब किंग्सः 06
7. राजस्थान रॉयल्सः 04
8. सनराइजर्स हैदराबादः 04
9. मुंबई इंडियंसः 02
10. चेन्नई सुपर किंग्सः 02।











Users Today : 4