बिहार क्राइमः सरकार का इकबाल खत्म हो गया, तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना

पटनाः बिहार में अपराधी हर दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, तेजस्वी यादव अपने ट्विटर के माध्यम से भोजपुर में बीती रात घटी घटना को लेकर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार में आपराधिक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन हत्या, लूट जैसी कई घटनाएं सामने आती हैं। भोजपुर जिले में 7 लोगों को गोली मारने की घटना को तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भोजपुर में भीषण खूनी संग्राम!

7 लोगों को मारी गोली- 2 युवकों की मौत, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर! बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त! सरकार का इकबाल खत्म!”। दो-दो नकारा उपमुख्यमंत्री दोनों पक्षों की जातियां खोजने में लगे! दरअसल, भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में शादी समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई।

गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं। मृतक लहरपा गांव के निवासी थे। खबरों के मुताबिक मामूली झड़प के बाद हथियारबंद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में सात लोगों को गोली लगी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लवकुश कुमार के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में अप्पू कुमार, पंकज कुमार, आर्यन (तीनों लहरपा निवासी) और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी अक्षय सिंह शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल और एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी परिचय कुमार और एसपी राज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी मिस्टर राज ने बताया कि दो लोगों की मौत और पांच को गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना की जांच की जा रही है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे पूर्व राजनीतिक रंजिश या निजी विवाद की भी संभावना है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!