Stop Import with Pakistan: पाकिस्तान से आयात पर रोक किसी भी तरह से इंपोर्ट या ट्रांजिट पर अगले आदेश तक प्रतिबंध

Stop Import with Pakistan: पाकिस्तान से आयात पर रोक
Stop Import with Pakistan: पाकिस्तान से आयात पर रोक

पाकिस्तान से आयात पर रोक किसी भी तरह से इंपोर्ट या ट्रांजिट पर अगले आदेश तक प्रतिबंध |

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और कदम उठाते हुए वहां से होने वाले आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) की ओर से साफ किया गया है कि पाकिस्तान से होने वाले आयात पर प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है। इस प्रावधान के तहत पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी भी तरह से इंपोर्ट या ट्रांजिट पर अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध से किसी भी तरह की छूट के लिए भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी।

FDDI CEREMONY : एफडीडीआई में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 

फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 में पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध शीर्षक वाले नए प्रावधान में कहा गया है कि पाकिस्तान से आयात या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या परोक्ष इंपोर्ट या ट्रांजिट (पारगमन), चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या किसी अन्य प्रकार से अनुमत हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के पास बैसरान घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कूटनीति कदम उठाए, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना रद्द करने, पाकिस्तानी सैन्य
को
अधिकारियों को निष्कासित करने, सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट को बंद करने जैसे कदम भी शामिल थे। अब भारत ने पाकिस्तान से होने वाले ट्रेड पर भी अगले आदेश तक पूरा प्रतिबंध लगा कर पड़ोसी देश को करारा झटका दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच के व्यापारिक संबंध पहले ही न्यूनतम स्तर पर पहुंचे हुए थे। क्योंकि दोनों देशों के बीच आधिकारिक तौर पर व्यापार प्रतिबंध पहले से ही लागू है। इसके बावजूद कुछ खास चीजों के लिए दोनों देश अनौपचारिक चैनल के जरिए एक दूसरे के साथ व्यापारिक संबंध बनाए हुए थे।

भारत पाकिस्तान से कुछ खास तरह के फल और मेवा (ड्राई फ्रूट) का पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध  ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत शनिवार को आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों को भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय की घोषणा की। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक निर्देश के अनुसार, पाकिस्तान के झंडे वाले किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाहों पर जाने से रोक दिया गया है, जबकि भारतीय झंडे वाले जहाजों को भी पाकिस्तान के बंदरगाहों पर ठहरने से रोक दिया गया है।

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि यह आदेश ‘सार्वजनिक हित में और भारतीय जहाजरानी के हित में भारतीय संपत्तियों, कार्गो और संबंधित बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए’ लागू किया गया है। यह निर्देश तुरंत प्रभावी हो गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।

भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकवादियों नेचुन चुन कर वहां नरसंहार किया था। भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान की शह पर काम करने वाले आतंकवादियों को दोषी ठहराया है।

Godrej Group & Maharastra Govt : एमओयू 4 पर हस्ताक्षर गोदरेज फंड मैनेजमेंट और महाराष्ट्र सरकार के बीच

आयात करता था। इसी तरह पाकिस्तान को अनौपचारिक चैनल के जरिए भारत मुख्य रूप से कुछ खास दवाओं और चीनी का निर्यात करता था ।

अगर दोनों देशों के बीच के व्यापारिक संबंध और टर्नओवर की बात करें तो 2018-19 में दोनों देशों के बीच का व्यापार 2.56 बिलियन डॉलर के स्तर तक पर था। इसमें भारत ने 495 मिलियन डॉलर का समान पाकिस्तान से आयात किया था, जबकि 2.06 बिलियन डॉलर का सामान पाकिस्तान को निर्यात किया था।

FDDI CEREMONY : एफडीडीआई में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

हालांकि इसके बाद दोनों देशों के बीच का प्रत्यक्ष व्यापारिक संबंध (डायरेक्ट ट्रेड) न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। 2020-21 में भारत का पाकिस्तान को निर्यात 329 मिलियन डॉलर के स्तर तक गिर गया। हालांकि अनौपचारिक चैनल (इनडायरेक्ट ट्रेड) के जरिए पाकिस्तान ने 2023-24 में भारत से 258.20 मिलियन डॉलर का सामान मंगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!