श्रीनगरः कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों ने पहलगांव हमले के तीन दिन बाद एक्शन लेना शुरू कर दिया है। 26 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल और बिजबिहाड़ा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के आवासीय घरों को नष्ट कर दिया।
हालांकि सुरक्षाधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियानों के दौरान इन घरों में रखे विस्फोटक खुद ही फूट गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैसरन पहलगाम घटना में उनकी कथित भूमिका सामने आने के बाद पुलवामा जिले के त्राल में आसिफ शेख और बिजभेरा अनंतनाग में आदिल थोकर के घरों को विस्फोट के जरिए जमीन पर गिरा दिया गया।
पिछले मंगलवार को बैसरन पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में पहलगांव के एक स्थानीय और 25 पर्यटकों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से एक नेपाल और बाकी भारत के विभिन्न राज्यों से थे।
दक्षिण कश्मीर के त्राल के एक गांव में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हुए विस्फोट में एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। सूत्रों ने कहा कि संभावित खतरे को भांपते हुए, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने तुरंत पीछे हटना शुरू कर दिया।
हालांकि, पीछे हटने के कुछ ही देर बाद एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे घर को भारी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिसर के अंदर कुछ विस्फोटक सामग्री मौजूद है। आगे की जांच जारी है।
पहलगाम आतंकवादी हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों के जम्मू कश्मीर स्थित घर विस्फोट में नष्ट हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ये घर बृहस्पतिवार रात को विस्फोट में नष्ट हुए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के मकानों में तलाशी ले रहे थे, तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया।
उन्होंने बताया कि विस्फोटकों के कारण मकान नष्ट हो गए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी थोकर मंगलवार को पहलगाम में किए गए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल है जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख के भी हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है।











Users Today : 4