Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले जानिए सोने की कीमत, क्या है आपके शहर में भाव

नई दिल्लीः अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) से पहले सोने की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने और कमजोर डॉलर के बीच नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 200 रुपये की तेजी के साथ 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।

यह कीमती धातु के अपने ऐतिहासिक 1 लाख रुपये के स्तर से तेज यू-टर्न लेने के ठीक 2 दिन बाद आया है, जो बुधवार को 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5% शुद्धता वाले सोने में भी 200 रुपये की तेजी देखी गई, जो 98,700 रुपये के पिछले बंद की तुलना में बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

सूत्रों का कहना है कि अगर बातचीत अमेरिका की उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ती है तो अन्य बातचीत करने वाले देशों पर भी पारस्परिक टैरिफ लगाए जा सकते हैं। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मौजूदा व्यापार गतिरोध कुछ समय तक जारी रह सकता है।

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन के लिए अगले ‘‘दो से तीन सप्ताह’’ में नई शुल्क दरें मिल सकती हैं। जिंस बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप और बेसेंट की टिप्पणियों से सोना में अब तक के उच्चतम स्तर से तकनीकी सुधार के तहत आई गिरावट के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प के बतौर सर्राफा मांग को पुनर्जीवित करने में मदद मिली है। इस बीच, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, “सोना 1,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ खुला और एमसीएक्स पर 95,700 रुपये पर पहुंच गया, क्योंकि कॉमेक्स सोना 3,300 डॉलर से ऊपर मजबूती से टिका रहा। ट्रंप प्रशासन के लहजे में तेज बदलाव के बाद आया नया उछाल दर्शाता है कि चीन के साथ कोई ठोस व्यापार वार्ता शुरू होने से पहले शुल्क अभी भी बातचीत का केंद्रीय हिस्सा बना रह सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कूटनीतिक प्रगति में यह देरी, चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बारे में अनिश्चितता के साथ, जोखिम की धारणा को बढ़ाए रखना जारी रखती है। चीन ने अभी तक व्यापार चर्चाओं पर कोई मजबूत या स्पष्ट रुख जारी नहीं किया है, जो भू-राजनीतिक धुंध को बढ़ाता है।’’ वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 47.16 डॉलर यानी 1.43 प्रतिशत बढ़कर 3,335.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मुनाफावसूली के कारण अल्पकालिक गिरावट के बाद तेजी आई क्योंकि धातु रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। ट्रंप के ताजा बयान से अमेरिकी आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!