मुंबईः मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स के लिए यह सीजन की पांचवीं हार है, जिससे टीम नौवें स्थान पर आ गई। दिल्ली कैपिटल्स ने नई दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स पर सुपर ओवर में जीत के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स शीर्ष चार में शामिल हैं। विल जैक्स ने अपनी महारत का परिचय दिया और तेज गेंदबाजों ने लगातार गेंद की गति को कम करके कठिन पिच का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। मुंबई इंडियंस द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट से आसान जीत दर्ज करने के साथ हुआ।
जैक्स के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत घरेलू टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबईकरों के लिए एक लंबे सप्ताहांत की शुरुआत करते हुए 11 गेंद शेष रहते मेहमान टीम को धूल चटा दी। जैक्स ने दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत की नींव रखी।
IPL 2025 Points Table updated after MI vs SRH: आईपीएल 2025 अंक तालिका टीम-
1. दिल्ली कैपिटल्सः 10
2. गुजरात टाइटन्सः 08
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 08
4. पंजाब किंग्सः 08
5. लखनऊ सुपर जायंट्सः 08
6. कोलकाता नाइट राइडर्सः 06
7. मुंबई इंडियंसः 06
8. राजस्थान रॉयल्सः 04
9. सनराइजर्स हैदराबादः 04
10. चेन्नई सुपर किंग्सः 04











Users Today : 6