उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। इस आपदा में चार लोगों की मौत हुई और कई 50 से ज्यादा लोग लापता है। सीएम धामी ने त्रिपुरा दौरा निरस्त कर प्रशासन को प्रभावित इलाकों के अस्पतालों में बड़े स्तर पर इलाज संबंधी तैयारियां कर रखी हैं। दिल्ली सहित आसपास के इलाकों से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की कई टीमें धराली गांव की ओर भेजी गई हैं। नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से दो हेलीकॉप्टर भी राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं। राज्य ने वायुसेना से भी मदद मांगी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित राहत और बचाव कार्य संचालित हो रहे हैं।
निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालयों के साथ एम्स, देहरादून में भी बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस भी तैयार हैं। धराली गांव के
पास हर्षिल पीएचसी, भटवाड़ी पीएचसी, जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भी घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।
केंद्रीय गृह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने इस आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

उत्तरकाशी जिले में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक | संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने धराली में प्रभावितों की मदद शुरू कर दी है। | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पमनेरी सेवा आश्रम के स्वयंसेवक चतर सिंह ने बताया कि | स्वयंसेवक घटना के बाद से ही सक्रिय हैं और लगातार मदद कर रहे हैं। संघ के | प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि प्रभावितों की पीड़ा को महसूस करते हुए राहत कार्य शुरू किया गया है। ऐसे समय में किसी भी अफवाह से बचें, केवल | प्रशासन की सूचना पर ही विश्वास रखें। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख ने कहा | कि किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। पूर्णानन्द भट्ट 9927953728, चतर सिह 9411787138, जितेन्द्र सिंह 9456126017, अमित 9997171939 से संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।











Users Today : 6